रोहित सरदाना - 'ताल ठोक के' से 'दंगल तक' (Short Biography)

भारत के प्रसिद्ध पत्रकारों में से एक पत्रकार रोहित सरदाना थे। जिन्होंने अपनी बेबाक पत्रकारिता से पुरे भारत को हिला के रख दिया था। आज  सुबह 30 अप्रैल 2021 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना ने अपने पुरे करियर में जी न्यूज़ और आजतक जैसे बड़ी मिडिया कम्पन्यियो के साथ काम किया था। रोहित सरदाना जी की छवि एक शांत और बेबाक पत्रकारों में से एक थी। 


रोहित सरदाना जी का जन्म 22 सितम्बर 1979 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। जहा उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए हिसार चले गए।  जहा उन्होंने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी से गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स (MA) की डिग्री हासिल की थी। रोहित सरदाना जी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी दाखिला लिया था क्योंकि वह हमेशा से अभिनेता बनना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्य से, उन्हें एनएसडी से बाहर होना पड़ा क्योंकि वहां पर कुछ हासिल नही हो पा रहा था. यही समय था जब उन्होंने पत्रकार बनने का फैसला लिया था। 


रोहित सरदाना हिन्दू धर्म को माने वाले व्यक्ति थे। वे शादी शुदा थे उनकी पत्नी का नाम प्रमिला दीक्षित है जिनसे उनको दो बेटिया है जिनका नाम मिट्ठू और काशी है। रोहित जी का बचपन से सपना था की वो टीवी पे आएंगे जिसक कारन उन्होंने पत्रकारिता को चुना। सरदाना जी ने अपने शुरुआती दौर में कई सारी जगह काम किया। अपने करियर की शुरआत में वे अखबारों के लिए लिखा करते थे। इसके बाद कुछ इंटरव्यू दिए जिसे उन्हें एक रेडियो स्टेशन पे नौकरी मिल गयी। उस समय वे पढ़ाई के साथ नौकरी किया करते थ।  जब उन्हें लगा इतने से काम नहीं चलेगा वे दिल्ली चले आये।  जहा उन्हें इ टीवी  नेटवर्क के साथ इंटर्न करने को मिला। जिसके बाद उन्होंने ५ महीने VT एडिटर की ट्रेनिंग ली। गुजरात चुनाव में किये उनके काम को देखने के बाद उन्हें टीवी पैर एंकरिंग करने का मौका मिला जिसके बाद रोहित जी का एक टीवी एंकर के रूप में करियर की शुरुआत हुई। 


2006 में उन्होंने जी न्यूज़ में कार्यकारी सम्पादक के रूप में कार्य शुरू किया जहा वो एक शो करते थे जिसमे वो संसद सदस्यों के लिए एक रिपोर्ट कार्ड बनाते है जिसमें उनके विधान में उनके काम का सारा विवरण होता था। जिसके बाद ज़ी न्यूज़ में एक डिबेट शो “ताल-ठोक” के किया करते थे, जिसमे वे समकालीन और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते थे. इस शौ से उन्होंने काफी नाम कमाया था।  2017 में, उन्होंने ज़ी न्यूज़ को छोड़, आजतक में ज्वाइन कर लिया और वह वो डिबेट शो दंगल की मेजबान करते थे। 


रोहित जी  ने अपने करियर में कई अवार्ड्स हासिल किये थे जिसमे से संसुई बेस्ट न्यूज़ प्रोग्राम अवार्ड, माधव ज्योति सम्मान और सर्वश्रेष्ठ समाचार एंकर अवार्ड सबसे प्रमुख थे। 


रोहित जी मृत्यु वाकई में पूरी मिडिया जगत के लिए एक बड़ा सदमा है।  रोहित जी पिछले एक हफ्ते से कोरोना से संक्रमित थे और इस बात की पुस्टि उन्होंने खुद की थी। जिसके बाद वे अस्पताल में भर्ती थे और 30 अप्रैल 2021 की सुबहे उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया गया जहा उनकी मृत्यु हो गयी। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लखनऊ का इतिहास और वर्त्तमान

बनारस - एक प्राचीन नगरी

संपर्क कौशल और अपनी व्यक्तिगत शैली में सुधार कैसे करें